Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने एसआरएफटीआई, कोलकाता विद्यार्थियों और डीएलसी सुपवा, रोहतक शिक्षकों के समर्थन में चलाया वाटर बूथ

दादा लखमीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्विद्यालय, रोहतक में शिक्षकों और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के विद्यार्थियों के समर्थन में सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने वॉटर बूथ #नफरतकाजवाबप्रेमसे का आयोजन किया गया जिसमे पूरे विश्विद्यालय में नींबू पानी और रुओबजा पानी पिलाया गया। लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों, अफसरों, शिक्षकों, नॉन टीचिंग स्टाफ, गार्ड, मजदूरों आदि तक पहुंच आज के हालात से अवगत करवा तपती धूप में पानी पिलाकर राहत का काम सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी ने किया।


सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी के संयोजक शिवम पांडे ने अपनी बात रखते हुए कहा देश में कला की हालत क्या होती जा रही है पढ़ने वाले और पढ़ाने वालों को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पढ़ रहा है लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा। शिक्षकों और विद्यार्थियों की मांगे एकदम जायज और मुनियादी है और हालत ये है की उसके लिए भी इनको लंबे समय संघर्ष करना पढ़ रहा है ये अपने आप में बहुत भयानक है। कला के संस्थान सुपवा, रोहतक और एसआरएफटीआई, कोलकाता में लगातार शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है:


45 दिनों से सुपवा के शिक्षक 10 से अधिक सालों से लंबित पड़े 7वे सीपीसी, पदोन्नति जैसी जायज मांगों को लेकर शिक्षक प्रदर्शन कर रहे है।


सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के विद्यार्थियों को पिछले 10 दिनों से अपनी कक्षाओं को छोड़ आंदोलनरत है। यौन शौषण जैसे गंभीर मामलों में भी एसआरएफटीआई, कोलकाता प्रशासन पिछले 210 से अधिक दिनों से चुप्पी साधे हुए है व दोषियों को बचाने का भरपूर प्रयास कर रहा है हमें जान कर बहुत दुख हुआ की संस्थान के विद्यार्थीयों को भय के माहौल में जीना पड़ रहा है व कुछ विद्यार्थियों की स्थिति संस्थान को छोड़ने व आत्महत्या करने तक पहुंच चुकी है।
दोनो संस्थानों एसआरएफटीआई, कोलकाता विद्यार्थियों और सुपवा, रोहतक शिक्षकों के प्रति संस्थान प्रशासन असंवेदनशीलता से पेश आ रहा है। हम इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करते है।


हम इस महत्वपूर्ण लड़ाई में पूरी जिम्मेदारी के साथ एस आर एफ टी आई छात्र संघ, कोलकाता व सुपवा शिक्षकों के साथ खड़े है व विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ इस लड़ाई को लड़ने का अश्वशासन देते है। आप को बता दे कि सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी अपना लिखित समर्थन 13 जून को एसआरएफटीआई छात्र संघ को दे चुका है।


सुपवा शिक्षकों और एसआरएफटीआई विद्यार्थियों का समर्थनऔर उनके संघर्ष में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी विश्विद्यालय में “वाटर बूथ” #नफ़रतकाजवाबप्रेमसे, अभियान चलाया गया व संघर्ष को हौसला देने का काम किया है। आने वाले समय में सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी की ओर से शिक्षकों और विद्यार्थियों के समर्थन में विश्विद्यालय में और भी कार्यक्रम किए जायेंगे। वाटर बूथ आयोजन में शशांक, नूरुद्दीन, अशोक, अंजली ग्रेवाल, दिव्यांश, अरुण, इनोश, विक्रम, मनस्वी, सचिन, हंसा मित्रा, यशवंत, शुभम, साहिल, भरत, कार्तिक, आदि शामिल रहे।

Exit mobile version