Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में तीनों निर्दलीय विधायकों का BJP को समर्थन:इनमें देश की सबसे अमीर महिला भी शामिल; भाजपा के पास अब 51 MLA हुए

हरियाणा में बहुमत में आई BJP के सरकार बनाने से पहले ही सियासी खेल शुरू हो गया है। यहां चुनाव जीते तीनों निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दे दिया है। पहले गन्नौर से देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ से राजेश जून और फिर हिसार से सावित्री जिंदल इसके लिए दिल्ली पहुंची। जहां उनकी हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली से मुलाकात हुई।

सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद हैं। हालांकि चुनाव प्रचार से दूरी रखने के बाद मां की जीत पर वह विजयी जुलूस में साथ नजर आए थे।

कादियान ने पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को गन्नौर में अपने समर्थकों से मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने कहा कि अधिकतर समर्थकों ने सरकार के साथ जाने की बात कही।

Exit mobile version