Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Haryana Board Exams: 25 सितंबर से संचालित होगी 10th व 12th की पूरक परीक्षाएं; 18 अक्टूबर तक चलेगी

भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की पूरक परीक्षाएं 25 सितंबर से आरंभ होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार विषय की परीक्षाएं 25 सितंबर से आरंभ होकर 18 अक्टूबर तक संचालित होंगी।उन्होंने बताया कि सेकेंडरी की परीक्षाएं भी 25 सितंबर से आरंभ होकर 3 अक्तूबर तक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 18 अक्टूबर तक संचालित होंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।

Exit mobile version