हिसार में हांसी को छोटी खाटू नगरी भी कहा जाता है। आज शनिवार को हांसी में विश्वकर्मा चौक स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में 52वां महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में श्याम बाबा का 50 लाख के नोटों से दरबार सजाया गया। सजावट में 10 के नोट से लेकर 500 तक के नोटों का प्रयोग किया गया है। बाबा पर इतना चढ़ावा आया कि माला से बाहर भी नोटों की गड्‌डियां रखनी पड़ी।

श्री श्याम मंदिर कमेटी का दावा है कि आज से पहले हरियाणा में श्याम बाबा का इतना भव्य लक्ष्मी सिंगार कही नहीं हुआ है। दिल्ली से आए कारीगरों द्वारा 20 दिन में नोटों की माला को तैयार करवाया गया है। पिछले साल श्री श्याम मंदिर हांसी के 51 वे महोत्सव में 20 लाख रुपए का लक्ष्मी सिंगार हुआ था।

पिछले साल हुए लक्ष्मी सिंगार की पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा हुई थी। इस बार श्रृंगार पिछले बार से 30 लाख रुपए अधिक का है।

आपको बता दें कि छोटी खाटू नगरी के नाम से प्रसिद्ध हांसी में श्याम बाबा का महोत्सव चल रहा है। हर साल होने वाला सालाना वार्षिक महोत्सव में पूरे देश में प्रसिद्ध है। श्याम बाबा के इस महोत्सव में पूरे भारत से अलग-अलग स्थानों से लोग यहां पहुंचते हैं और अपनी हाजरी लगाते हैं।

हांसी शहर के मौजिज लोग इस महोत्सव से जुड़ते हैं। यह कार्यक्रम ज्योत से शुरू हुआ था। इसके बाद 2100 लोगों नेश्याम बाबा का निशान उठाया था। इसके अलावा 1100 महिलाओं ने एक ही वेशभूषा में कलश उठाया था। आठ चलने वाले इस महोत्सव में अलग-अलग श्याम श्रृंगार होता है। रविवार को श्याम बाबा का ड्राई फूर्ट्स का श्रृंगार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!