Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Admit Card पर कैंडिडेट की जगह लगाई सनी लियोनी की बोल्ड पिक्चर, तस्वीर देख आई शर्म

कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। यहां कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 (Karnatak Teacher Eligibility Test 2022) के लिए एडमिट कार्ड पर एककैंडिडेट की तस्वीर की जगह सनी लियोनी की फोटो छपी हुई थी। अब यह एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह गड़बड़ तब सामने आई जब कैंडिडेट ने सनी लियोनी की तस्वीर वाला अपना  हॉल टिकट दिखाया। इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन भरते समय तस्वीर अपलोड होने के वक्त यह गड़बड़ी हुई होगी।

वहीं छात्र का कहना है कि उसने ऑनलाइन आवेदन नहीं भरा था बल्कि दूसरे लोगों को उसके लिए भरने को कहा था।इस मामले में  शिक्षा विभाग ने बयान जारी कर कहा- 
उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करना होता है,  सिस्टम जो भी फोटो फाइल में संलग्न करता है उसे लेता है। जब उम्मीदवार से पूछा गया कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई है, तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की है। अब इस मामले में पुलिस केस दर्ज हो चुका है और घटना की जांच की जा रही है.

शिक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है, जिसके लिए ‘यूजर आईडी और पासवर्ड’ दिया जाता है, इससे कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता।   विभाग ने आगे कहा- इस मुद्दे को बढ़ा- चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। 

Exit mobile version