सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में गोविंदा के साथ तलाक की अफवाहों पर बात करते हुए रोते हुए सुर्खियां बटोरीं थी। अब कपल की जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के अनुसार सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक लेने की अर्जी दी है।
खबर के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia) और (ib) के तहत तलाक की मांग की है। इन धाराओं में व्यभिचार (adultery), क्रूरता (cruelty) और परित्याग (desertion) को आधार बनाया जाता है. कोर्ट ने 25 मई को गोविंदा को नोटिस भेजकर बुलाया था।
इस वर्ष के प्रारंभ में दोनों के विवाह में परेशानी की अटकलें तेज हो गईं, जबकि यह जोड़ा 37 वर्षों से एक साथ रह रहा है। सुनीता आहूजा हाल ही में अपने एक व्लॉग में अपनी शादी और अफवाहों को लेकर खुलकर बोली थी
हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्टर 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फैमिली कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को तलब किया था और जून से दोनों मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।, सुनीता समय की पाबंद रहीं और कोर्ट में पेश होती रही हैं, जबकि गोविंदा गायब रहे हैं।
सुनीता आहूजा ने हाल ही में व्लॉगिंग शुरू की है। अपने हालिया व्लॉग में सुनीता आहूजा तलाक की अफवाहों पर बात करती नजर आई थीं। वीडियो में वह एक मंदिर में जाती हुई दिखाई दीं, जहां पुजारी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही महालक्ष्मी मंदिर जाती रही हैं।
वह आगे रोते हुए बोली, ‘जब मैं गोविंदा से मिली, तब मैंने मां से यही माँगा था कि मेरी शादी उससे हो जाए और हमारा जीवन अच्छा चले। मां ने मेरी सारी मनोकामनाएं पूरी कीं। हमें बच्चे भी हुए। लेकिन सब कुछ आसानी से नहीं मिलता, रिश्तों में कभी-कभी ऊंच-नीच हो जाती है। फिर भी मैं मां पर पूरा भरोसा करती हूं। आज भी अगर मुझे कुछ भी मुश्किल दिखे, तो मैं जानती हूं कि जो भी मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसका सामना मां काली करेंगी।’
90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। अब सुनीता ने गोविंदा पर ‘प्यार-शादी में धोखा देने, दुख देने और अलग रहने’ का आरोप लगाया है। उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था, जिसके बाद से दोनों जून से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान सुनीता लगातार कोर्ट में हाजिर हो रही हैं, जबकि गोविंदा गायब रहे हैं।
इससे पहले सुनीता ने अपने एक व्लॉग में तलाक की अफवाहों के बारे में बात की थी।
उन्होंने कहा था कि वह बचपन से महालक्ष्मी मंदिर जा रही हैं और उन्होंने माता से गोविंदा से शादी करने की प्रार्थना की थी और रोते हुए कहा था कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुईं, लेकिन जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि जो भी उनके घर को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे मां काली नहीं बख्शेंगी।
