सिरसा जिले के मंडी डबवाली में हुए सुमन हत्याकांड में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके बॉयफ्रेंड विक्रम भाट ने पैसों के विवाद के चलते की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी कपिल अहलावत के अनुसार, आरोपी विक्रम भाट करीब ढाई साल से सुमन के संपर्क में था। विक्रम मूल रूप से डबवाली का रहने वाला है और राजस्थान के हनुमानगढ़ में शिलाजीत बेचने का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुमन से हुई। बाद में दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विक्रम पहले से ही सुमन के छोटे भाई को जानता था और दोनों के घरों में आना-जाना भी था। करीब दो साल पहले सुमन अपने पति से अलग होकर मायके डबवाली आ गई थी और वार्ड-15 में किराए के मकान में रह रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच मुलाकातें भी बढ़ने लगीं।

₹50 हजार को लेकर हुआ विवाद

डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि सुमन ने पहले भी कई बार विक्रम से पैसे उधार लिए थे। हाल ही में वह विक्रम पर फिर से 50 हजार रुपए देने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार रात विक्रम सुमन के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान विक्रम ने पास पड़े चाकू से सुमन का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य युवक से रिश्ते को लेकर भी होता था विवाद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुमन के किसी अन्य युवक के साथ भी संबंध थे। इसे लेकर भी दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।

भाई ने बताई घटना की पूरी कहानी

मृतका के भाई ने बताया कि सुमन की शादी करीब 12 साल पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुई थी। वह पिछले 2-3 साल से मंडी डबवाली में रह रही थी। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनकी मां ने फोन कर बताया कि सुमन के साथ किसी ने मारपीट की है।

सूचना मिलने के बाद वह सुमन के किराए के मकान पर पहुंचे। वहां 11 वर्षीय भांजे ने बताया कि घर में विक्रम आया था और उसने उसे 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया था। जब वह वापस लौटा तो विक्रम वहां से जा चुका था और सुमन कमरे के अंदर लहुलुहान हालत में पड़ी थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 332(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विक्रम भाट को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!