Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिवाली वाले दिन जिंदगी की जंग से हारा सुखबीर, गोली लगने से हुआ था घायल

करनाल जिले में गोली लगने से घायल हुआ जाणी गांव का पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह दिवाली वाले दिन जिंदगी की जंग हार गया। चंडीगढ़ के फोर्टिज अस्पताल में पूर्व सरपंच सुखबीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सरपंच की मौत की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गौरतलब है कि जाणी गांव के पूर्व सरपंच सुखबीर पर दो दिन पहले कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया था, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए करनाल के निजी अस्पताल में लाया गया था, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ में इलाज के लिए भेजा गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल दिन दिहाड़े हुए इस गोली कांड के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह ने ईलाज के दौरान चंडीगढ़ फोर्टिज अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सरपंच गोली लगने से घायल हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Exit mobile version