रोहतक में प्राइवेट स्कूल की संचालिका सहित सात लोगों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
अब उसका 7 पेज का सुसाइड नोट सामने आया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया, जिनका नाम उसमें लिखा था। सुसाइड नोट में सन्नी छाबड़ा ने स्कूल संचालिका से 4 साल के प्यार, ब्लैकमेलिंग, बर्बादी और फिर अंत में खुदकुशी की पूरी व्यथा बयान की है। सुसाइड को मजबूर करने का केस दर्ज कर पुलिस अब इनसे पूछताछ कर सन्नी के आरोपों का जवाब मांगेंगी।

पढ़िए… 7 पन्नो का सुसाइड नोट

पहला पन्ना: कनिका जितनी तारीफ करूं वो कम है। वर्ष 2018 से अच्छी तरह से समझा था। जिंदगी अनमोल है पर प्यार करके जी नहीं पाया। 2018 से 2022 तक बहुत ज्यादा प्यार किया, इतना कि रमेश, अपूर्वा व दिपांशु को भी नहीं किया। इसलिए आपसे दूर नहीं रह सकता। 2018 से 2022 तक 45 बार मिले। लेकिन यह नहीं पता था कि यह मिलना ही जान गंवा देगा। कभी रमेश तो कभी विनोद व दिपांशु धमकी देता है, जिससे मैं डर चुका है। रमेश ने मारपीट भी की। कनिका उसे चाहती थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन रमेश उसे मारता था।

दूसरा पन्ना:पानीपत, रोहतक व दिल्ली आदि में कई बार मुलाकात की। कनिका मेरे बिना नहीं रह सकती थी। लेकिन कनिका ने प्यार करके तोड़ दिया और अक्टूबर में अपना घर बसा लिया। कनिका पहले उसके लिए मरती थी और सुसाइड करने की बात करती थी। मैं उसे मनाने के लिए अनेक फोन करता। उसे कहता था कि सुसाइड मत करो, सन्नी तेरा है और तेरा ही रहेगा। कनिका कहती थी मुझे भगाकर ले जाओ। जयमाला तक मंगवाई थी। लेकिन कहां लेकर जाऊंगा, यह सोचकर मना कर देता। इसके बाद रमेश, विनोद, दीपांशु और बसंत ने तंग करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देने लगे। मैं पापा से माफी मांगता हूं। मजबूर होकर यह कदम उठा रहा हूं।

तीसरा पन्ना : कनिका मुझे छोड़कर बहुत पछताएगी। रमेश ने मुझे पिस्तौल दिखाई। कनिका को छोड़ने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। कनिका ने रमेश के दबाव में आकर धोखा दिया। हम 24 में से 18 घंटे तक कॉल पर बात करते थे। जिसकी वीडियो भी फोन में थी, वो रमेश को मिल गई।

चौथा पन्ना: मैंने अपना तन, मन और धन कनिका को दिया। फाइनेंस में गोल्ड भी गिरवी रखा है। ये पैसे कनिका को दिए। पांच लाख रुपये दिए। 4 लाख रुपये 2020 में दिए थे। अब सितंबर में 1 लाख 60 हजार रुपये दिए। बैंक से कनिका के लिए 10 लाख का गोल्ड लोन भी लिया।

पांचवां पन्ना : कनिका ने धोखा दे दिया। हर करवा चौथ पर पहले मुझे देखती थी। मैं कनिका को गिफ्ट भी देता था। हम दोनों को मिलना था, लेकिन रमेश को पता लग गया। रमेश के कहने पर उसने मुझे भी गलत बता दिया और वह रमेश की बन गई। 27 नवंबर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के फोन से 2 बार कॉल आई। इसके बाद किसी अन्य नंबर से भी कॉल की। कनिका मुझे पति मानती थी, जो रमेश को रास नहीं आया।

छठा पन्ना : कनिका ने मुझे धोखा दे दिया। जिसकी वजह से 2022 में हम अंतिम बार मिले। रोजी के घर पर कई बार मिले। रोजी मनचंदा ऊपर होती तो हम दोनों नीचे रूम में होते। कनिका ने 2018 से 2022 तक प्यार करके धोखा दे दिया। बहुत गलत किया। विनोद और रमेश मुझे धमकी देते। कल हम दोनों को मिलना था, लेकिन जगह नहीं थी। 99% घर पर ही मिलेंगे। कनिका ने जिससे प्यार किया उसे ब्लैकमेल करके मार दिया।

सातवां पन्ना : मैंने कनिका को 10 लाख 60 हजार रुपये दिए। वह 10 लाख रुपये और मांग रही थी। जो मैं नहीं दे सकता था। मैंने गोल्ड लोन भी लिया। पैसे भी दिए। कनिका ने कहा कि हम दोनों सल्फास खाते हैं। फिर मुझ अकेले को मजबूर कर दिया।। मैं पापा से माफी मांगता हूं। मेरी पत्नी और बच्चों बहुत अच्छे हैं। उन्हें ढेर सारा प्यार….

पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने बताई पूरी कहानी, पढें FIR की कॉपी…

रोहतक के महम में एक युवक ने प्राइवेट स्कूल संचालिका से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी अलमारी में 7 पन्नो का सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार वालों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

https://digitalbhoomi.news/fed-up-with-the-private-school-operator-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substances/
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!