Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिरसा में छाती में गोली मार कर किया सुसाइड:पास में पड़ी मिली लाइसेंसी बंदूक; आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं

 सिरसा के खंड डबवाली में राजस्थान की सीमा से सटे चौटाला की ढाणी सिखां वाली में बुधवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली छाती में लगी थी और परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

चौटाला के पास ढाणी सिखांवाली में रहने वाले गुरप्यास सिंह के घर बुधवार को अचानक से गोली चलने से हड़कंप मच गया। परिजन व आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि गुरप्यास सिंह चारपाई के ऊपर बुरी तरह से लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसकी लाइसेंसी बंदूक भी उसके पास पड़ी थी।

परिजन इसके बाद उसे बिना किसी देरी के घायल अवस्था में चौटाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार घोषित कर दिया। गुरप्यास ने किन कारणों के चलते बंदूक से अपने ऊपर गोली चलाकर सुसाइड किया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के 2 लड़के हैं। गुरप्यास सिंह अपने बड़े लड़के हरप्रीत सिंह के साथ रहता था। वहीं दूसरा छोटा लड़का मनप्रीत सिंह उससे अलग रहता था।

Exit mobile version