Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

4 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के आरोपी ने किया सुसाइड:निजी स्कूल की वैन चलाने वाले पर गोहाना के परिवार ने लगाए आरोप, सुसाइड के बाद मृतक के परिवार ने शव रखकर लगाया जाम

हरियाणा के सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शहर के एक निजी स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए अपनी वैन लगा रखी है। व्यक्ति के खिलाफ सोमवार को बच्ची के परिजनों ने वैन के अंदर चार साल की मासूम से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्कूल व पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने‌ शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने से आहत आरोपी वैन चालक ने दिल्ली के रोहिणी में रिश्तेदार के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार को आरोप को झूठा बताते हुए शव को गोहाना के समता चैक पर रखकर जाम लगा दिया है।

आरोप लगने के बाद चालक अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली के रोहिणी में चला गया। वहां पर चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ओम के शव को लेकर मंगलवार को परिजन गोहाना पहुंचे और दोपहर बाद शव को समता चौक पर रखकर जाम लगा दिया गया है। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं परिजन चालक पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे है।

जाम लगाने की सूचना मिलते ही मौके पर महिला डीएसपी सहित पुलिस का दलबल पहुंचा। पुलिस ने गुस्साए लोगों का काफी समझाने का प्रयास किया। जाम लगा रहे लोगों ने पुलिस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने, बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। लोगों का कहना है कि सभी आरोपी बुनियाद लगाए गए है। जिससे मृतक आहत था और उसने यह कदम उठाया है।

Exit mobile version