Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करवा चौथ के दिन उजड़ा सुहाग: सिरसा में नहाकर गीले तौलिए को लोहे की तार पर सुखाते वक्त लगा करंट

सिरसा। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह देसू रोड पर निजी लैब में काम करने वाला 32 वर्षीय जगजीत सिंह सुबह अपने घर में बाथरूम से नहा कर निकला। उसने गीला तौलिया आंगन में बंधे तार पर सूखने के लिए डाला। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा। संभवत लोहे की तार बिजली की तारों से छू गई थी, जिस कारण उसे करंट लग गया। उसका करीब 5 साल का बेटा है। कुछ समय पहले उसके बड़े भाई की मौत हुई थी। वहीं करवा चौथ व्रत के दिन अचानक आई मुसीबत से परिजन परेशान नजर आए। आसपड़ोस के लोग भी दुआ कर रहे हैं कि युवक बच जाए। वहीं कुछ लोग इस घटना को अंधविश्वास मान रहे हैं।

करंट लगने के बाद युवक को चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे। किसी ने उन्हें कह दिया कि गोबर में दबाने से करंट का असर खत्म हो सकता है। इसके बाद उन्होंने पास में ही स्थित किसान के मकान में रखे गोबर में युवक के शरीर को दबा दिया। करीब 3 घंटे बीतने के बाद जैसे-जैसे लोगों को इस घटना की जानकारी मिलती रही, लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। 4 घंटे से भी ज्यादा बीतने के बाद कुछ लोगों ने इस प्रक्रिया को अंधविश्वास कहते हुए शव को बाहर निकलाने की बात कही।

Exit mobile version