Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में कांग्रेस के मेयर दावेदार का अचानक निधन:लापता लड़की के धरने में गए थे, सीने में दर्द हुआ

हरियाणा के हिसार में कांग्रेस के टिकट पर मेयर पद के दावेदार नेता की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। छत्रपाल सोनी उकलाना के सुरेवाला मोड़ पर लापता लड़की गुड़िया के परिजनों के साथ धरने पर गए थे। वहां छात्रपाल के अचानक सीने में दर्द होने लगा। वे धरना छोड़कर कार में बैठ गए।

उन्हें हिसार के सर्वेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत्रपाल सोनी के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल में कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। छत्रपाल सोनी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर-33 स्थित उनके हाउस नंबर 861 पर रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version