Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एस यू सी आई पार्टी ने प्रदेश में बेमौसम बरसात के कारण खराब हुई फसलके लिए हरियाणा सरकार से 50,000/ रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) पार्टी ने प्रदेश में ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात के कारण खराब हुई फसल व सब्जी के लिए हरियाणा सरकार से 50,000/ रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर नया बस स्टैंड, रोहतक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड अनूप सिंह ने किया।


एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) पार्टी के राज्य सचिव एवं पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सत्यवान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा की हरियाणा के अनेक जिलों में ओलावृष्टि से शत प्रतिशत नुकसान हुआ है। सरकार ड्रोन से 5 दिन में विशेष गिरदावरी करवा कर 15 दिन में पीड़ित किसानों को मुआवजा दे, अन्यथा प्रदेश के किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सत्यवान ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए अभिशाप बन चुकी है। इस योजना का फायदा केवल बीमा कंपनियों को मिल रहा है। किसानों को तकलीफों व तकनीकियों में फंसा दिया है। किसानों को राहत देने की बजाय उनके प्रीमियम को ही हड़पा जाता रहा है।किसानों को मुआवजा देने की जिम्मेदारी खुद सरकार ले। एस यू सी आई कम्युनिस्ट ने यह भी मांग की है कि किसानों को बैंकों के ऋण से इस संकट की घड़ी में राहत दी जाए।


प्रदर्शन को एस यू सी आई कम्युनिस्ट के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, ईश्वर सिंह राठी, रामफल इत्यादि ने भी संबोधित किया।

Exit mobile version