Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एक होली ऐसी भी, श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को खान पान का सामान व् रंग वितरित क्र मनाई होली

रोहतक में एक होली ऐसी भी……..आप भी करें सेवा

आज होली के पावन पर्व पर श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक द्वारा शुगर मिल स्लम एरिया के नजदीक गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ होली मनाई गई जिसमें लगभग 100 से भी ज्यादा बच्चों को गुलाल का पैकेट, चॉकलेट, टॉफी, फ्रूटी, बिस्कुट आदि वितरित किया गया और सभी को गुलाल भी लगाया।


इस सेवा कार्यक्रम में उपरोक्त स्थान पर समिति के मुख्य अधिकारी आशीष बंसल, सचिन जैन, रविन्द्र शर्मा, रोहित जैन एवं मुख्य सदस्य साहिल गर्ग, सौरभ जैन, अखिल गुप्ता एवं आकाश जैन मौजूद रहें।
समिति समय समय पर जरूरतमंद और गरीब व्यक्तियों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य करती रहती है और सभी को ऐसा पुण्य कार्य करने के लिए प्रेरित करती है

Exit mobile version