Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सब इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड:PGI में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खुद को गोली मारी, झज्जर में तैनात था

रोहतक में आज PGI के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पुलिस के सब इंस्पेक्टर (SI) ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि SI पवन गांव सुंडाना के रहने वाले थे।

मौके पर डीएसपी गुलाब सिंह और PGI के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) भी पहुंचे हैं। परिजनों को सूचित किया गया है। सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।

Exit mobile version