Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेता गिरफ्तार:जमानत दिलाने के बदले 12.50 लाख लिए, गाड़ी से भी साढ़े 7 लाख मिले; साथी SI फरार

सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि ACB की टीम को एक शिकायत मिली थी। उसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि फरीदाबाद के साइबर NIT पुलिस थाने में उसने और उसके एक दोस्त विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। ये दोनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर थे।

शिकायत में बताया गया है कि इस मामले में शिकायतकर्ता व उसके दोस्त की मदद करने और उन्हें जमानत दिलवाने के बदले में आरोपी सब इंस्पेक्टरों की ओर से 12.50 लाख रुपए रिश्वत मांग की जा रही थी। इस मामले की पुष्टि करते हुए ACB की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई।

गुरुवार रात शिकायतकर्ता को ACB ने पाउडर लगे नोट लेकर आरोपी SI अर्जुन सिंह और राम के पास भेजा। जब अर्जुन सिंह के हाथ में पाउडर लगे रुपए दिए गए तो फौरन ACB की टीम मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान टीम ने आरोपी अर्जुन सिंह को 12.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, ACB की टीम ने आरोपी अर्जुन सिंह की गाड़ी से भी 7.47 लाख रुपए की अतिरिक्त नकद राशि बरामद की है। हालांकि, दूसरा आरोपी SI राम मौके से फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। ACB की टीम सबूत जुटाते हुए मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version