Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सड़कों पर उतरे विद्यार्थी: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सौंपा शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन

रोहतक में ABVP के बैनर तले विद्यार्थियों ने आज लघु सचिवालय के बाहर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री के नाम 13 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। चेतावनी भी दी कि मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे प्रदेशभर में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

ABVP के विभाग संयोजक हरिओम पंडित ने कहा कि उन्होंने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि पिछले 7 सालों में प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय व संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गए, वह सराहनीय कदम है, लेकिन उनमें शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। इसलिए शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाए।

प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं। समय पर छात्रवृत्ति दी जाए। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल स्थापित किए जाएं। लॉकडाउन के दौरान बंद हुई महिलाओं के लिए पिंक बस सुविधा दोबारा शुरू की जाए। वर्ष 2018 के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट के प्रवेश प्रतिबंधित किए गए हैं, वहीं निजी संस्थान डी-एड कोर्स करवाए जा रहे हैं। इसलिए डाइट में डीएड कोर्स पुन: शुरू किया जाए। चिराग योजना भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है।

Exit mobile version