Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में MDU का गेट बंद कर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन- ऑफलाइन क्लास लगाने की मांग

रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को गेट बंद करके विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विराेध प्रदर्शन किया। यहां लगातार 2 साल से हो रही ऑनलाइन पढ़ाई से छात्र संतुष्ट नहीं हैं। छात्रों की मांग है कि जब उनसे पूरी फीस ली जा रही है तो फिर ऑफलाइन कक्षाएं क्यों नहीं लगाई जा रहीं। कोरोना का बहाना बनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है बीते 2 साल में एक महीने भी ऑफलाइन पढ़ाई नहीं करवाई गई। जबकि छात्रों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई का लगातार विरोध किया जा रहा है। आरोप लगाया गया है कि सरकार कोरोना के नाम पर शिक्षा को खत्म करने में जुटी है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर ऑफलाइन कक्षाएं शुरू नहीं की गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले पढ़ाई के लिए फीस जमा करवा ली। अब उन्हें घर में ही रहने की कह रहे हैं। अगर फीस पूरी ली है तो पढ़ाई क्यों नही करवाई जा रही है। अन्य जगहों पर तो पाबंदियों पर ढील है, सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही क्यों इतनी रोक-टोक की जा रही है।

Exit mobile version