Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी 15 अगस्त तक कराएं एडमिशन:सरकारी स्कूलों में दाखिले की तिथि बढ़ी

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है, जो विद्यार्थी अभी तक दाखिला नहीं ले पाए थे, उनके लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, ताकि कोई भी दाखिले से वंचित न रहे। इसलिए कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया गया है।

सरकारी स्कूलों में दाखिले को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में तिथि को बढ़ाया गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने तिथि में बढ़ोतरी करने के निर्णय का पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी सभी विद्यालय मुखियाओं को भी इसके निर्देश दें, नियमित रूप से दाखिला प्रक्रिया चले।

विद्यार्थियों को भी दाखिला लेने में कोई परेशानी न हो। हालांकि यह नियम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों पर लागू नहीं होता। उन विद्यालयों को CBSE द्वारा जारी निर्देशों पर चलना होगा। दाखिला तिथि बढ़ाने का एक कारण यह भी है कि कई मॉडल स्कूलों में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दाखिला देने में आनाकानी की जा रही थी।

क्योंकि उन विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में कम अंक मिले हैं। इसलिए दाखिला तिथि बढ़ाई है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उसी स्कूल में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी विरेंद्र मलिक ने कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की दाखिले की तिथि बढ़ाने का पत्र मिला है, जिसके लिए सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दे दिए हैं। 15 अगस्त तक विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे।

Exit mobile version