Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बॉन्ड पॉलिसी पर नहीं माने स्टूडेंट:सरकार के तर्क से संतुष्ट नहीं MBBS छात्र; आज फिर मीटिंग, IMA का भी मिला साथ

हरियाणा की बॉन्ड पॉलिसी को लेकर सरकार और MBBS स्टूडेंट की वार्ता बेनतीजा रही। पॉलिसी को लेकर सरकार के तर्क से स्टूडेंट संतुष्ट नहीं हो पाए। अब आसार ये हैं कि आज स्टूडेंट और सरकार के बीच फिर से एक दौर की मीटिंग होगी। इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी स्टूडेंट के पक्ष में उतर आए हैं।

बॉन्ड पॉलिसी को लेकर चंडीगढ़ हरियाणा भवन में हुई मीटिंग चार घंटे चली। सरकार ने मीटिंग में तर्क रखा कि बॉन्ड पॉलिसी के जरिए सरकार राज्य में डॉक्टरों की कमी को पूरा करना चाहती है। इससे आम आदमी को लाभ होग। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे अपनी हड़ताल को ख़त्म करें, क्योंकि इस हड़ताल के कारण मरीज़ों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मीटिंग में अधिकारियों ने स्टूडेंट से कहा कि यदि उन्हे किसी विषय पर आपत्ति या आशंका है तो वे लिखित में सरकार को दें, उस पर विचार किया जाएगा। मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा, CM के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, CM के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल और चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक आदित्य दहिया मौजूद रहे।

Exit mobile version