Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के MDU में भिड़े छात्र: पहले दर्जन छात्रों ने 3 को बेरहमी से पीटा तो दूसरे विवाद में छात्रों पर 20 युवकों ने किया रॉड व चाकुओं से हमला

रोहतक स्थित MDU में कल मारपीट के 2 मामले सामने आए। पहली वारदात में MDU के ही तीन छात्रों पर दो दर्जन छात्रों ने हमला कर दिया जिसमे उन्हें चोटें आई है और ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है, वहीँ दोपहर एक बजे के करीब MDU से ही मारपीट की एक और वारदात सामने आई, जिसमे गेट नंबर 2 के सामने कार को हटाने को लेकर हमलावरों ने तीन युवकों से मारपीट की है।

MDU में कल शुक्रवार को होली खेलने के दौरान छात्रों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई, जिसे आसपास मौजूद छात्रों ने शांत करवा दिया। आधे घंटे बाद तीन छात्रों पर दो दर्जन के करीब छात्रों ने हमला बोल दिया। आरोपितों ने मुक्के, थप्पड़ और कड़े से छात्रों को चोट मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार MDU के लॉ डिपार्टमेंट का छात्र ललित अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलने के दौरान उनकी दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। इस दौरान कई छात्रों ने ललित और उसके साथियों को धमकाया। इस दौरान आसपास मौजूद छात्रों ने विवाद शांत करवा दिया। करीब आधे घंटे बाद ललित अपने दोस्त मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र उत्तम और बीसीए के छात्र श्याम को लेकर रूम की तरफ जा रहा था।

छात्रों का आरोप है कि रास्ते में सौरभ समेत करीब दो दर्जन युवक आए और आते ही उन पर हमला कर दिया। हमले में उत्तम के सिर पर हमला किया जिससे उसके सिर में ज्यादा चोट आई हुई है जबकि दो अन्य छात्रों को भी काफी चोट लगी हैं। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। घायलों को लेकर उनके दोस्त ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे मामलें में रामगोपाल कॉलोनी के रहने वाले विनीत ने पीजीआई थाने में मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। कल वह दोपहर करीब 1 बजे अपने दो दोस्तों पुनीत और नवीन के साथ अपनी क्रेटा कार से MDU मे अपने एक दोस्त प्रिंस को लेने गया था। गाड़ी साइड पर लगा कर चारों दोस्त खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी एक और क्रेटा कार वहां पर आई। उस गाडी में 3 लडके बैठे हुए खा पी रहे थे। उन युवकों ने उनके साइड में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और गाली देकर कहने लगे कि यहाँ से गाड़ी हटाओ, क्यों दादागिरी कर रहो हो।

चारो दोस्तों ने उन्हें गाली गलौच करने से मना किया तो हाथापाई करने लगे। आने जाने वाले छात्रों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करवा दिया। इसके बाद तीनों दोस्त विनीत, पुनीत और नवीन अपनी गाडी में वापिस जाने लगे और प्रिंस उनके पीछे अपनी गाडी में जा रहा था। जब विनीत अपनी गाडी को लेकर गेट नंबर 2 के कोने पर पहुंचा तो अचानक 15-20 लड़कों ने उनकी गाडी को घेर लिया और लडाई झगडा कर मार पीट करने लगे। मारपीट के दौरान उन दबंगों ने रोड पर लगी रेहडी वालो की प्लेट और चाकू उठा लिए और तीनो दोस्तों को मारने लगे। वे अपने साथ पहले से ही चाक़ू और रॉड डंडे लाये थे। सभी ने उन्हें मारना शुरू कर दिया तो अपनी जान बचाने के लिए दोस्तों ने शोर मचाया जिससे राहगीर और छात्र इकट्ठा हो गए।

लोगों को अपनी तरफ आते हुए वे सभी हमलावर दबंग मौके से भाग गए। वे सभी जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर गए। विनीत ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह उन युवकों को नहीं जानता जिन्होंने हमला किया था लेकिन सामने आने पर पहचान सकते है। इस हमले में पुनीत व नवीन को सिर, हाथो, पैरो व कमर मे काफी गंभीर चोटे आई और विनीत को टांगों और कमर मे गंभीर चोट लगी। सभी को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पीजीआई रोहतक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version