रोहतक के संजय नगर में बीसीए के छात्र प्रिंस की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवकों ने छुरी मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है जबकि चारों आरोपी युवक मौके से भाग गए है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले एक पार्टी के दौरान उसका कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बावजूद दूसरा पक्ष रंजिश रखे हुए था। मंगलवार शाम आरोपियों ने फोन करके उसे घर से बाहर बुलाया। दूसरी गली में ले जाकर झगड़ा करने लगे। झगड़े में आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से प्रिंस जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। इतना ही नहीं, पिता मेहनत मजदूरी करके घर चला रहे हैं। पिता विक्रम ने सपना देखा था कि बेटा अच्छी तरह पढ़ लिखकर घर का सहारा बनेगा। उसे क्या पता था कि उसके बेटे की हत्या हो जाएगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!