Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के स्कूल में छात्रा की हार्टअटैक से मौत:लंच कर बैंच पर बैठी, अचानक पीछे लुढ़की; 2 भाइयों की इकलौती बहन

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में कक्षा 9 की छात्रा को क्लास में हार्टअटैक आ गया। वह बेहोश होकर बैंच पर पीछे की तरफ लुढ़क गई। साथी छात्राओं और टीचर ने उसे उठाकर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद छात्रा को दादरी के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मृतका की पहचान 15 वर्षीय तमन्ना निवासी गांव ढाणी फोगाट के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, तमन्ना दो भाइयों की इकलौती बहन थी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए।

मृतका तमन्ना के पिता रोशन मेहनत-मजदूरी करते है। उन्होंने बताया कि उनके तमन्ना के अलावा उसके दो बेटे है। तमन्ना तीनों भाई-बहनों में बीच की थी। दो भाइयों की इकलौती बहन की मौत से परिवार में गम का माहौल है। उधर, डीपीई जागृति ने बताया कि छात्रा तमन्ना पढ़ाई में अच्छी थी और समय पर काम पूरा करती थी।

Exit mobile version