Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम के सोहना में एक सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरने से छात्र की मौत: खेलते समय बिगड़ा था संतुलन; 12वीं में पढ़ता था

गुरुग्राम के सोहना में एक सोसाइटी की 15 वीं मंजिल से गिरने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है। वह 12 वीं कक्षा में पढ़ता था। छत पर खेलते समय संतुलन बिगड?ने से नीचे गिर गया था। घटना की सूचना मिलने पर भोंडसी पुलिस ने पहुंचकर छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी अनुसार बुधवार की रात को आशियाना अनमोल सोसाइटी के टावर नम्बर 3 की 15 वी मंजिल पर 18 वर्षीय छात्र आर्यन खेल रहा था। खेलने के दौरान आर्यन का संतुलन बिगड़ गया था। वह 15 वीं मंजिल की छत से जमीन पर आकर गिर पड़ा। गिरने से छात्र आर्यन का शरीर फट गया था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर भोंडसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया था। वहीं भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार बताते हैं कि मृतक छात्र गुरुग्राम के स्कूल में पढ़ता था। वह अपने पिता के साथ रहता था।

Exit mobile version