अपनी मांगें पूरी कराने के लिए प्रदेश की करीब 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओ का शनिवार काे चौथे दिन भी हड़ताल भी जारी रही। सभा के बाद आंगनबाड़ी यूनियनों ने मानसरोवर पार्क से अंबेडकर चौक तक राेष मार्च निकाला। उन्हाेंने पोषाहार ट्रैकर एप से रिपोर्ट लेने पर रोक लगाने, न्यूनतम वेतन वर्कर्स को 24 हजार रुपए, हेल्पर को 16 हजार रुपए महीना देने, रिटायर होने पर 5 लाख रुपए एकमुश्त आर्थिक सहायता देने, प्रधानमंत्री की ओर से सितंबर 2018 में घोषित 1500 व 750 रुपए की बढ़ोतरी एरियर समेत देने, आईसीडीएस स्कीम का निजीकरण न करने समेत 16 सूत्री मांग पुनः उठाई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हाे जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

