Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

होली के पर्व पर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने वाले इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाये

प्रवर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा ने कहा कि होली रंगों का यह अनूठा भारतीय त्यौहार है। जो एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि होली का त्यौहार लोगों के जीवन में रंग भरने के साथ-साथ सभी को समाज में सदभाव से रहने के लिये प्रेरित करता है। एकता व भाईचारे की भावना के साथ इस पर्व को मनाये। रंगों का त्यौहार मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की। त्यौहार की आड़ में उपद्रव जैसी घटनाओं से दूर रहते हुये कानून को हाथ में लेने से बचे। इस त्यौहार पर बड़ी संख्या में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहे है। जिससे आनन्द और खुशी का यह दिन कई परिवारों के लिये त्रासदी में बदल जाता है।

पुलिस ने होली पर्व के उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है। त्यौहार के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये है। पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिये एल्कोहल सैंसर का प्रयोग भी किया जायेगा। लोगों से भी कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी की है।

Exit mobile version