Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे होली व धुल्हंडी के त्यौहार पर हुडदंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

रोहतक पुलिस द्वारा होली के पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है ताकि जिला वासी होली के पर्व को आनन्द, भाईचारे व हर्षोउल्लास से मना सके। पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी थाना/चौकी, सीआईए स्टाफ, महिला पुलिस व यातायात पुलिस को होली के पावन पर्व पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ पुलिस विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि होली व धुल्हंडी के दिन कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए रोहतक शहर प्रभावी रूप से नाकाबन्दी व गश्त की जाएगी। रोहतक शहर में अलग-2 स्थानों को चिन्हित करते हुए 28 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। महम, सांपला, कलानौर, लाखनमाजरा व ग्रामीण इलाकों में भी 22 जगह चिन्हित कर नाकाबंदी की जाएगी। नाकाबंदी के अलावा बाजार व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 28 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी व पीसीआर, ईआरवी व राइडर निरंतर गश्त मौजूद रहेंगी। असामाजिक एवं शरारती तत्वों व हुड़दंग करने वाले युवकों पर पैनी नजर रखेगी तथा जरूरत पड़ने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करेगी। पुलिस द्वारा निरंतर चैकिंग की जाएगी तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कुछ शरारती तत्व बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग करते हैं और साइलेंसर से पटाखे की ध्वनि छोड़ते हैं। ऐसे हुड़दंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी और नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी राजपत्रित अधिकारी व प्रभारी थाना/चौकी अपने-2 इलाकों में गश्त में रहेंगे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। सीआईए की टीमें भी गश्त में रहेगी तथा आदतन अपराधियों व शरारती तत्वों पर नजर रखेगी तथा उनके खिलाफ कानून अनुसार कार्यवाही की जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाईन में रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है। जो आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करेंगे। साइबर विशेषज्ञों द्वारा सोशल मीडिया जैसे व्हाटसअप, फेसबुक, ट्विटर आदि पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने आमजन को होली व धुल्हंडी की बधाई देते हुए कहा कि रोहतकवासी हर्षोल्लास, शांतिपूर्वक व सद्भावना के साथ त्योहार को मनाए। सावधानी में ही सुरक्षा है। किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन ना करे। शराब पीकर वाहन न चलाये, मोटरसाइकिल चालक बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग राइडिंग आदि न करे, हुड़दंग न मचायें और कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। लड़कियों/महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार न करे। समाज के मौजिज व गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि युवा पीढ़ी को त्यौहार के अवसर पर हुड़दंगबाजी न करने बारे प्रेरित करे। उन्होंने नागरिकों से रंगों के त्यौहार को मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना या किसी प्रकार की कोई दुर्घटना बारे या पुलिस सहायता के लिए डायल-112 पर संपर्क करे। आप अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में भी सम्पर्क कर सकते है। रोहतक पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है।

Exit mobile version