Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस द्वारा अवैध धंधा करने वालों पर की गई सख्त कार्यवाही,6 माह के दौरान 595 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के धरपकड़ के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। रोहतक पुलिस ने साल 2023 मे छः माह के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी के 111 आरोपियों व अवैध हथियारों रखने के मामलों में 86 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की तस्करी के 333 आरोपी व सार्वजनिक स्थानो पर जुआ/सट्टा खाईवाली करते हुए 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रोहतक पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते नकेल कसने का काम किया है। माह जनवरी से लेकर जून माह तक रोहतक पुलिस द्वारा नशीला पदार्थों की तस्करी के 84 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए है। जिनमें 111 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। रोहतक पुलिस द्वारा लाखों रुपये की कीमत के नशीले पदार्थो को जब्त किया गया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ में 17 किलो 958  ग्राम चरस, 975 ग्राम अफीम, 50 ग्राम पॉपी हस्क, 26 किलो 653 ग्राम गांजा, 1 किलो 545 ग्राम 496 मिलीग्राम हेरोइन, प्रतिबंधित 43 बोतल विनरेक्स, 32 इंजेक्शन, 215 बोतल टस्कलिस व 624 कैप्सूल बरामद हुए है।

अवैध हथियार की तस्करी पर भी नकेल कसने का काम किया है। अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करते हुए 6 महीने मे 68 मामलें शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 86 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 66 देसी पिस्तौल, 4 रिवाल्वर, 3 चाकू व 68 कारतूस बरामद हुए है।

रोहतक पुलिस द्वारा इस अवधि के दौरान अवैध शराब का धंधा करने वाले के खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 293 मामले दर्ज करते हुए 333 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की गई है। लाखो रुपये कीमत की अलग-2 मार्को की 4488.5 बोतल देसी शराब, 1655.5 बोतल अंग्रेजी शराब व 401 बोतल बीयर बरामद किए गए। रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ/सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 39 मामले दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 65 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दांव पर लगे कुल 91120/- रुपये बरामद हुए।

Exit mobile version