रोहतक पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के धरपकड़ के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। रोहतक पुलिस ने साल 2023 मे 03 माह के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी के 49 आरोपियों व अवैध हथियारों रखने के मामलों में 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की तस्करी के 218 आरोपी व सार्वजनिक स्थानो पर जुआ/सट्टा खाईवाली करते हुए 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
रोहतक पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते नकेल कसने का काम किया है। माह जनवरी से लेकर मार्च तक रोहतक पुलिस द्वारा नशीला पदार्थों की तस्करी के 45 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए है। जिनमें 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। रोहतक पुलिस द्वारा लाखो रूपये की कीमत के नशीले पदार्थो को जब्त किया गया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ में 4 किलो 44 ग्राम चरस, 6 किलो 13 ग्राम गांजा, 1 किलो 39 ग्राम 725 मिलीग्राम हैरोइन, प्रतिबंधित 20 बोतल विनरेक्स, 25 इंजेक्शन, 200 बोतल टस्कलिस व 624 कैप्सूल बरामद हुए है।
अवैध हथियार की तस्करी पर भी नकेल कसने का काम किया है। अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करते हुए 3 महीने मे 43 मामलें शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 40 देसी पिस्तौल, 2 रिवाल्वर, 2 चाकू व 25 कारतूस बरामद हुई है।
रोहतक पुलिस द्वारा इस अवधि के दौरान अवैध शराब का धंधा करने वाले के खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 193 मामले दर्ज करते हुए 218 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की गई है। लाखो रूपये कीमत की अलग-2 मार्को की 1893.5 बोतल देसी शराब, 626.5 बोतल अग्रेंजी शराब व 47 बोतल बीयर बरामद किए गए। रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ/सट्टा खाईवाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 25 मामले दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 40 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दांव पर लगे कुल 53,770/- रुपये बरामद हुए।
