Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में हुई अजीब वारदात ,बच्चे ने 112 पर कॉल कर कहा :हैलो अंकल, मेरी मां के पेट में चाकू लग गया है, उसे बचा लो

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक महिला के पेट में चाकू लग गया। यह देख उसके बच्चों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बताया। बच्चों ने कहा कि उनकी मां को बचा लो।

जिसके बाद पुलिस टीम हरकत में आ गई। फिर 15 मिनट में मौके पर पहुंच कर घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह घटना नारनौल के गांव धरसू में हुई। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद डायल 112 के कर्मचारी HC वीरेंद्र सिंह और SPO रमेश की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी ने घायल महिला को डायल 112 की गाड़ी में डालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला को चाकू कैसे लगा, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में महिला के बयान का इंतजार कर रही है।

इस बारे में नारनौल पुलिस के अफसरों ने कहा कि अभी महिला के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। फिलहाल महिला का उपचार करवाया जा रहा है। उसकी हालत सुधरने के बाद ही इसके बारे में पता चल पाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version