Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आंधी-बारिश, हिसार में BJP का पंडाल गिरा:मंत्री के प्रोग्राम का टेंट उड़ा

हरियाणा के 13 जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद तूफान के साथ तेज बारिश हुई। आंधी से हिसार में BJP की तरफ से लगाया रैली का पंडाल गिर गया। पिलर पर सिर्फ पंखे ही लटके रह गए। इसी जगह पर 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी को रैली को संबोधित करना है। वे यहां हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन कर हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बारिश को देखते हुए यहां वाटरप्रूफ जर्मन टेंट लगाकर रैली एरिया को कवर किया जा रहा था। पंडाल में 15 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गईं थी।

वहीं चरखी दादरी में मंत्री कृष्णलाल पंवार के कार्यक्रम में टेंट उड़ गया। मंत्री के मंच पर बैठते ही तेज आंधी शुरू हो गई थी। गुरुग्राम में चलती कार पर साइनेज बोर्ड गिर गया। जिसमें कार सवार व्यक्ति समेत 2 लोग घायल हो गए।

Exit mobile version