हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से दिखाई देगा। पूरे हरियाणा में आज (सोमवार) बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि करीब एक सप्ताह से पूरे हरियाणा में मौसम बदल रहा है। IMD की ओर से 23 मई से 29 मई तक की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है। इन 7 दिनों में हरियाणा में 60 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मई में हरियाणा में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। करीब 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

इससे पहले 2008 में मई महीने में 72.1 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन इस बार मई महीने में 59.7 एमएम बारिश हुई है। जून के शुरुआती दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस बारिश से अब काफी हद तक लू का असर खत्म हो जाएगा। बारिश की वजह से उमस के कारण गर्म हवा के थपेड़ों से राहत मिलेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!