Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; हिसार सबसे गर्म

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम में बदलाव के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश में हिसार सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 8 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

9 और 10 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट और सुबह-शाम मौसम सुहावना होने की संभावना है। बुधवार को हिसार 37.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को पंचकूला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर के बीच प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज 8 अक्टूबर को गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इस बदलाव का असर प्रदेश के तापमान पर भी दिखाई दे सकता है। बुधवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि औसत तापमान सामान्य के आसपास रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 37.5 डिग्री तापमान हिसार में दर्ज किया गया।

Exit mobile version