Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 14 शहरों में तूफान का अलर्ट:60 KM प्रति घंटे से चलेगी हवा; गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए 24 घंटे में तीन बार वॉर्निंग जारी कर दी है। शाम को फिर मौसम विभाग की ओर से बल्लभगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, मेहम और गोहना में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

इसके अलावा फिरोजपुर झिरका, होडल, हथीन, नूंह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, चरखी दादरी, भिवानी, तोशम, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में इस बदलाव की वजह विशेषज्ञों ने बताया है कि प्रदेश में 25 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। महीने के अंत में लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है

हरियाणा में बारिश के अलर्ट को लेकर एक बार फिर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका कारण है मंडियों में गेहूं के धीमे उठान हो रहा है। प्रदेश में करीब 60% गेहूं की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। 21 अप्रैल तक मंडियों में करीब 46.54 लाख टन गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन 40 लाख टन ही गेहूं की खरीद हुई है।

हैरानी इस बात की है कि अभी इस गेहूं की फसल में सिर्फ 2.70 लाख मीट्रिक टन ही फसल का उठान हुआ है। ओवरआल सिर्फ 36% ही फसल का उठान हो पाया है, बाकी गेहूं मंडियों में खुला पड़ा हुआ है।

Exit mobile version