Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ऑटो चालक का रास्ता रोक कर मांगी बीड़ी:नहीं देने पर किया हमला;आरोपी धमकी देते हुए मौके से हुआ फरार

रोहतक में बीड़ी को लेकर झगड़ा हो गया। ऑटो चालक का रास्ता रोकरकर हमलावरों ने पहले बीड़ी मांगी। इसके बाद जब ऑटो चालक ने बीड़ी देने से मना किया तो हमलावर मारपीट करने लगे। जिसके बाद आसपास के लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रोहतक के माता दरवाजा निवासी मोहन उर्फ मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। मंगलवार रात को करीब 10 बजे वह बाजार में अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्तें में रोहित, कालू व एक अन्य व्यक्ति ने रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर आरोपियों ने बीड़ी मांगने लगे।जिसके बाद मोहन ने कहा कि उसके पास बीड़ी नहीं हैं। जिसके कारण आरोपियों ने बीड़ी देने से मना करने पर झगड़ा शुरू कर दिया। मोहन ने आरोप लगाया कि आरोपी कालू ने सीमेंट की ईंट उठाकर सिर में चोट मारी। वहीं अन्य दोनों युवकों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। वहीं झगड़ा होने के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने मोहन उर्फ मोनू को छुड़वाया।

मारपीट के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version