Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक सदर थाना में चले जम कर पत्थर; एरिया को लेकर 2 किन्नर गुटों में था विवाद– सदर थाने में भिड़े कई पुलिसकर्मी घायल

रोहतक के सदर थाना में किन्नरों के 2 पक्षों ने जमकर हंगामा किया। बधाई मांगने को लेकर हुए विवाद में उन्होंने कहासुनी के बाद थाना में पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिस कर्मचारी व किन्नर घायल हो गए। बाद में जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर मामले को शांत कराया गया।

जानकारी के अनुसार, किन्नरों के 2 गुटों का एरिया में बधाई मांगने को लेकर विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष का दावा है कि रोहतक में वे बधाई मांगते हैं, जबकि दूसरे का एरिया गोहाना है। झगड़े की शिकायत सदर थाना में पहुंची थी। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था।

जांच के लिए पहुंचे किन्रर सदर थाने में ही आपस में उलझ गए। मामला हाथापाई और पत्थरबाजी तक जा पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो वे भी घायल हो गए। सूचना पाकर दूसरे थानों से पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। इस दौरान किन्नरों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

खोखराकोट निवासी अन्नू किन्नर ने कहा कि उनका एरिया को लेकर विवाद चल रहा था। 5 साल पहले एरिया बांटा गया था। जिसके तहत सांपला व गोहाना रोड की तरफ के सभी गांव उनके लगते थे। जबकि लाखनमाजरा रोड व रोहतक-महम रोड की तरफ के गांव हमला करने वाले पक्ष के लगते हैं, लेकिन आरोपी किन्नर वहां जबरदस्ती घुस आते हैं।

DSP राकेश कुमार ने बताया कि सलारा मोहल्ला की उर्मिला किन्नर ने सदर थाना में शिकायत दी थी। जिस शिकायत पर जांच चल रही थी और दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया था। दूसरा पक्ष स्विटी किन्नर का है, जो गोहाना की रहने वाली है। ये बधाई मांगती है तो उनका क्षेत्र का विवाद चल रहा है।

थाने में ही दोनों पक्ष हुड़दंगबाजी पर उतर आए। किन्नरों ने लिखित में दिया है कि उनकी 21 जून रोहतक में पंचायत होगी। उसके बाद सूचित किया जाएगा। अगर उसमें कोई फैसला नहीं होता है तो 25 जून को फिर से शिकायत के संबंध में बुलाया जाएगा।

Exit mobile version