Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पहुंची राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन:भाटिया बोलीं- समाज ने महिलाओं को दबाने का काम किया, शोषण के आरोप लगा पलट जाती हैं

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले कहावत थी कि महिला ही महिला की दुश्मन होती है, लेकिन ऐसा नहीं था। पुरुष प्रधान समाज ने ही महिलाओं को दबाने व कमजोर दिखाने का काम किया है।

उदाहरण देते हुए कहा कि पहले बेटी होने पर सबसे ज्यादा ताने सास के मारने की बात सामने आती थी, लेकिन उस सास पर भी पुरुष का डंडा चलता था, जिसके कारण वह ताने मारती थी।

यौन शौषण के मामले और महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण के सवाल पर भाटिया ने कहा कि कई बार देखने को मिलता है कि महिला किसी वजह से आरोप लगा देती हैं, मगर बाद में वह पलट जाती हैं। अगर कोई महिला के खिलाफ सच में शोषण हुआ है, तो उसको अपनी आवाज डटकर उठानी चाहिए। हमारा उद्देश्य महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ जागरूक करना ही नहीं बल्कि उन्हें आर्थिक, कामकाज में भी सशक्त बनाना है।

दरअसल, रेणु भाटिया हरियाणा में नव नियुक्त महिला सरपंच को लेकर कानूनी और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला विकास भवन में सेमिनार में पहुंची थीं। रेणु भाटिया ने कहा प्रदेश में हर जिले में महिलाओं को लेकर हो रहे अत्याचार और शोषण के प्रति जागरूक करना है। राज्य महिला आयोग का उद्देश्य है उन्हें उनके अधिकारियों के बारे में बताना है।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी महिला सरपंच या कर्मचारी या फिर अधिकारी है। उसके साथ कोई शोषण अत्याचार तो नहीं हो रहा। जो अभी पंचायतों में चुन कर नई महिला सरपंच आई हैं, उनको लेकर कानूनी और साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर रहे है। उनके खिलाफ हो रहे शोषण को लेकर जागरूक कर रहे है

Exit mobile version