Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बेरोजगारी के खिलाफ मोर्चा की अग्निपथ योजना को रद्द कराने व स्थाई रोजगार की मांग को लेकर 25 जून को राज्यस्तरीय आक्रोश रैली

‘बेरोजगारी के खिलाफ मोर्चा’ की तरफ से अग्निपथ योजना को रद्द कराने के लिए और सभी के लिए स्थाई रोजगार की मांग को लेकर 25 जून को रोहतक की राज्यस्तरीय आक्रोश रैली की तैयारी के लिए मोर्चे की तरफ से  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में प्रचार अभियान चलाया। अग्निपथ और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा की गई।

बेरोजगारी के खिलाफ मोर्चा के जिला संयोजक हरीश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार झूठ व गलत तथ्यों का सहारा लेकर युवाओं को गुमराह कर रही है। हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर है। हरियाणा सरकार 2018 से 2021 तक 21 भर्तियां रद्द कर चुकी है। लाखों युवा कई साल से भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री खट्टर का सभी अग्निवोरों को पक्की नौकरी देने का बयान भ्रामक व झांसा देने वाला है।

हरीश ने कहा कि अभी तक हरियाणा में महज 1.86 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार मिलता है, जबकि हर साल 4000 से 5000 सैनिक रिटायर होते है। हरियाणा में 3 लाख भूतपूर्व सैनिक है। अग्निवीरों को नौकरी कहाँ से दी जाएगी? जब पहले से ही आज के दिन हरियाणा में लाखों युवा रोजगार के लिए लाइन में खड़े हैं। मुख्यमंत्री द्वारा झूठ का सहारा लेकर प्रदेश के यूवाओ को गुमराह नहीं किया जा सकता। देश का युवा बेरोजगारी के खिलाफ लामबंद हो रहा है। 25 जून को रोहतक के मानसरोवर पार्क में बेरोजगार युवाओं को आक्रोश रैली में शामिल हिने का आह्वान किया।  

Exit mobile version