रोडवेज कर्मचारी कर्मचारी यूनियन हरियाणा की आज कामरेड बलदेव घणघस रोडवेज भवन रोहतक में राज्य स्तरीय बैठक राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल की अध्यक्षता में संम्पन हुई।संचालन राज्य महासचिव जयबीर घणघस ने किया।बैठक में सभी डिपो व सब डिपो के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद कर्मचारियों की सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल ने बताया कि सरकार द्वारा 23 जून 2023 को कर्मचारियों की कई मांगो पर सहमति बनी थी।जिनके लागू करने के परिपत्र जारी करने का अस्वाशन दिया था। जिसमे परिचालक, चालक, लिपिक का पे ग्रेड बढ़ाना,2002 के चालको को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, चालको की अड्डा इंचार्ज के पद पर प्रमोशन करना,छुट्टियों को ज्यो की ज्यो करना आदि अन्य मांगे मानी गई थी।सरकार मानी गई मांगो लागू न करके चुनाव आदर्श सहिता की आड़ में कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों को थोप रही हैं। हर दिन कर्मचारी व विभाग विरोधी फरमान जारी कर रही हैं।
कर्मचारियों के ओवरटाइम को सीमित करना,छुट्टियां को कम करना, प्राइवेट परमिट पॉलिसी लागू करना। सरकार करनाल व हिसार सेंट्रल वर्कशॉप को मनगढ़ंत कहानी बना करके घाटा दिखा करके बन्द करना चाहती हैं। सरकार के उपक्रम बॉडी सेक्सन गुरुग्राम से न निर्मित करवा करके प्राइवेट कम्पनियों से निर्मित करवाने की योजना तैयार कर रही हैं।जो किसी भी सूरत में विभाग हित मे नही हैं।सरकार द्वारा अभी हाल में चालक परिचालकों का रात्रि ठहराव भत्ता केवल 10 रात्रि ठहराव सीमित करने फरमान जारी किया हैं।
यह निर्णय विभाग जनता हित मे नही हैं क्योंकि सभी डिपो में सभी मार्गो अनुसार स्टाफ उपलब्ध नही हैं। जिन मार्गो पर स्टाफ उपलब्ध नही हैं ओर 10 रात्रि ठहराव के बाद इन रात्रि ठहराव मार्गो से चालक,परिचालकों हटाया गया तो इन मार्गो पर रात्रि ठहराव पर चलने के लिए स्टाफ उपलब्ध न होने के कारण ये मार्ग बंद हो जाएंगे। जिससे विभाग को राजस्व के रूप में नुकसान होगा ओर आम जनता,छात्र,छात्राओ को परिवहन से वंचित होगी।इसलिए जारी आदेश तुरंत वापिस लिए जाए।
सरकार समय रहते 23जून को मानी गई मांगो को लागू करे व कर्मचारी विरोधी फरमानो वापिस ले ।अन्यथा रोडवेज कर्मचारी हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे।बैठक में रणबीर गहलोत,फूल कुमार,जयपाल चौहान,सुरेश नहरा,कृष्ण रवीश,दीपक बल्हारा,अमित शर्मा, दिलबाग सिंह आदि राज्य नेता मौजूद रहे ।
