Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल बरामद


रोहतक पुलिस की थाना शहर की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 25.05.2026 को मुख्य सिपाही कर्मबीर के नेतृत्व मे थाना शहर की टीम सुर्या कालोनी सिहंपुरा रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये सुर्या कालोनी की तरफ से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दीपक पुत्र धर्मेद्र निवासी हिसार बाईपास शास्त्री कालोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 162/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version