Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, अचानक बेकाबू हुई भीड़, 4 घायल

उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई. इस दौरान चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है. जिसके बाद घायल महिलाओं को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया है.

आपको बता दें कि शिव महापुराण की कथा पिछले पांच दिनों से चल रही थी. ये महापुराण कथा मेरठ के परतापुर के मैदान में चल रही थी.

जानकारी के मुताबिक, महिलाएं और बुजुर्ग कथा सुनने के लिए आए थे. इसी बीच, बाउंसर्स ने उन्हें एंट्री गेट पर रोक दिया. इसके बाद भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी. लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे. इस कथा को सुनने कई वीवीआईपी भी मेरठ पहुंचे हैं. आपको बता दें कि कथा का आयोजन मेरठ के शताब्दीनगर में हो रहा है.

भगदड़ के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. अधिकारियों ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. शांति बनाए रखें. वहीं, भगदड़ के बाद आयोजक भी मुस्तैद नजर आए और भीड़ को शांत कराने की कोशिश करते दिखे.

इस कथा का आयोजन शताब्दीनगर में श्री केदारेश्वर सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है. 15 दिसंबर से ही कथा हो रही है. कथा दोपहर 1 बजे से शुरू होती है और 4 बजे तक चलती है. हर दिन कथा को सुनने लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आयोजकों की ओर से वाहनों को खड़ा करने के लिए 7 पार्किंग बनाई गई है. वहीं, लगभग 1000 पुलिसकर्मियों की मौके पर तैनाती है.

आयोजकों के मुताबिक, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ जल, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. ड्रोन से कथा पंडाल और आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है. एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है. प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए थे. कथा के चलते ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है.

कथा में अंदर कुछ नहीं हुआ। गुरुजी (पं प्रदीप मिश्रा) आ रहे थे, मुख्य गेट से उनकी गाड़ी एंट्री कर रही थी तो उनके बाउंसर्स और पुलिस उनकी गाड़ी को निकलवाने लगी। इसी बीच 2-3 लोग डिसबैलेंस हुए। बाकी कोई हताहत नहीं हुआ। सब सामान्य है। – अवनीश कुमार, SP क्राइम

Exit mobile version