नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम महाकुंभ जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 9 लोग गंभीर रुप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना की रविवार को जांच शुरू कर दी है. जिसके तहत सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा और ये पता किया जाएगी की अफरातफरी क्यों मची.
मरने वाले में 9 महिलाएं, 4 पुरूष और 5 बच्चे शामिल हैं. इसमें सबसे ज्यादा बिहार के 9, दिल्ली के 8 और हरियाणा के एक शख्स की मौत हुई है. हादसे में करीब 25 लोग घायल हैं जिनका एलण्नजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हादसे के बाद रविवार सुबह 06 बजे तक, कुल 71 ट्रेनें चलाई गईं और इन ट्रेनों में 1.60 लाख से अधिक यात्री सवार हुए. वहीं, शनिवार (15 फरवरी) को कुल 339 ट्रेनें चलायी गई और इनमें 14.76 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर की. रेलवे ने इस बात की भी पुष्टि की कि सभी निर्धारित ट्रेनें अपने नियमित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा, बिना आरक्षण वाली ट्रेनें भी यात्री की मांग के अनुसार चलाई जा रही हैं.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भीड़ इतनी अधिक बढ़ गई थी कि उसे नियंत्रित कर पाना मुमकिन नहीं था और इस वजह से अचानक भगदड़ हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी. इस वजह से हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13, 14 और 15 पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है.वहीं हादसे के बाद रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया. रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना की रविवार को जांच शुरू कर दी जिसके तहत सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि अफरातफरी क्यों मची. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए
