Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत:29 लोग घायल; पुलिस बोली- करंट की अफवाह फैलने से हादसा हुआ

उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। अब तक 6 की मौत हो गई है। 29 लोग घायल हैं। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने से हादसा हुआ।

वहीं, पुलिस ने कहा कि मंदिर मार्ग में सीढ़ियों पर करंट होने की अफवाह फैली। इससे अफरा-तफरी मची और लोग भागे।

SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा- मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में हमें 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इन लोगों को तत्काल अस्पताल लाया गया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version