Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर में स्टाफ नर्स नेहा की सड़क हादसे में मौत:स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी, बोलेरो ने मारी टक्कर, 2 साल की बेटी

झज्जर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय स्टाफ नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी, तो बोलेरो ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अब 2 साल की ऐश्वर्या के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। जिस गोद में वह कल तक खेल रही थी, उसके लिए आज वही गोद हमेशा के लिए खाली हो गई। यह दृश्य परिवार ही नहीं, हर देखने वाले को झकझोर रहा है। कल तक मां की गोद में खेल रही 2 साल की ऐश्वर्या को क्या पता था कि अगले ही दिन उसकी दुनिया उजड़ जाएगी।

सुबह जब नेहा रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकली, तो रास्ते में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। बोलेरो की टक्कर इतनी भीषण थी कि नेहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अब 2 साल की ऐश्वर्या के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। जिस गोद में वह कल तक खेल रही थी, उसके लिए आज वही गोद हमेशा के लिए खाली हो गई। यह दृश्य परिवार ही नहीं, हर देखने वाले को झकझोर रहा है।

हादसा इतना भीषण था कि नेहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नेहा (22) पत्नी दीपक, जो ढाणी छुछकवास की बहू और अचिना गांव की बेटी थी, सुबह स्कूटी पर सवार होकर मातनहेल गांव स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी

पुलिस जांच में सामने आया कि बोलेरो ड्राइवर की पहचान मातनहेल निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दीपक के चाचा सुनील ने बताया कि नेहा की शादी करीब 3 साल पहले दीपक के साथ हुई थी। दीपक छुछकवास में बैटरी इनवर्टर की दुकान चलाते हैं। परिवार की जिंदगी सामान्य चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बदलकर रख दिया।

Exit mobile version