रोहतक में निंदाना गांव के बाइपास के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर जा रही महिला और उसका जेठ घायल हो गए। दोनों को महम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला पूनम को मृत घोषित कर दिया। मरने वाली महिला दो बच्चों की मां थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने जेठ के साथ मायके जा रही थी।

जींद के हथवाला गांव में रहने वाले प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने छोटे भाई की पत्नी पूनम (39) के साथ बाइक पर भिवानी के बागनवाला गांव जा रहा था। बागनवाला गांव में पूनम का मायका है। जब वह निंदाना बाइपास के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी पूनम के सिर में गंभीर चोटें आईं।

मृतक महिला पूनम

एक्सीडेंट के बाद कार चालक फरार हो गया। हादसे में घायल पूनम और प्रवीण को महम अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद दोपहर बाद पूनम के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अफसर राजबीर ने बताया कि प्रवीण के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब कार चालक की तलाश की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!