Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

तेज रफ्तार का कहर- संजय कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर; 1 की मौत

संजय कॉलोनी में रविवार दोपहर एक बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार पिता-पुत्र गिर पड़े। पिता का सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के बेटे ने सिटी थाना में केस दर्ज करवाया है।

इंद्रा कॉलोनी निवासी अमन ने पुलिस को बताया है कि वह और उसके 43 वर्षीय पिता रामू सिंह रविवार दोपहर 1:30 बजे शास्त्री कॉलोनी में मामा के घर से बाइक पर लौट रहे थे। संजय कॉलोनी में किराना की दुकान के पास गली में सामने से तेज गति से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे रामू सिंह उछलकर सड़क पर गिरे और उनका सिर सड़क पर लगा। गंभीर हालत में पिता को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक जींद रोड स्थित एक नट-बोल्ट की फैक्ट्री में काम करता था। मामले में सिटी थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version