रोहतक से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। जिसे रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा आज हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद भक्त सीधे श्री रामलला के दर्शन कर पाएंगे। वहीं, लोगों को राहत मिलेगी। जिसकी लोग पिछले काफी समय से मांग उठा रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।
रोहतक को अयोध्या से जोड़ने के लिए सांसद ने लोकसभा में भी आवाज उठाई थी। जिसे पिछले दिनों रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। इससे पहले सांसद ने रोहतक से खाटू श्याम के लिए विशेष ट्रेन की शुरुआत करवाई थी। यह ट्रेन हिसार से चलकर अयोध्या तक जाएगी। जो हिसार से सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और रोहतक 1 बजकर 53 मिनट पर पहुंचेगी।
यहां से 1 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। वहीं, अगले दिन सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह रोहतक 8 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से 8 बजकर 32 मिनट पर रवाना होगी। वहीं, 12 बजे वापस हिसार पहुंचेगी।
