हरियाणा के रेवाड़ी-रोहतक रेलमार्ग पर रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। रेलवे ने 10 जनवरी से इस रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09617, रेवाड़ी-रोहतक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 10 जनवरी से 31 मार्च (82 ट्रिप) रेवाड़ी से 23.55 बजे रवाना होकर 01.30 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09618, रोहतक-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से 1 अप्रैल तक (82 ट्रिप) रोहतक से 02.35 बजे रवाना होकर 04.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

ये ट्रेन मार्ग में गोकलगढ़, पाल्हावास, माछरौली, झज्जर, डीघल और अस्थल बोहर स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!