Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राजस्थान-जम्मू के बीच हरियाणा से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन:रेवाड़ी, नारनौल, रोहतक, जींद में ठहराव, एसी सहित ट्रेन में होंगे 20 डिब्बे

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा से होकर बाडमेर-जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। स्पेशल ट्रेन से हरियाणा के 5 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, जींद व फतेहाबाद के लोगों को फायदा मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04818, बाडमेर -जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 8 अक्टूबर को (1 ट्रिप) बाडमेर से बुधवार को 12.30 बजे रवाना होकर वीरवार को दोपहर बाद साढे 3 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन में 2 फर्स्ट मय सेकेंड एसी, 1 सेकेंड एसी, 2 सेकेंड मय थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 3 साधारण श्रेणी व 1 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। स्पेशल ट्रेन करीब 27 घंटे में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का रास्ते में राजस्थान के बायतू, बालोतरा, समदडी, दुंदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला, हरियाणा के नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, अस्थल बोहर, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल व पंजाब के संगरूर, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी, टाडा उडमुड, पठानकोट कैंट, जम्मू के हीरानगर व सांबा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Exit mobile version